सर्दी खांसी बुखार से परेशान पूर्व प्रधान धीरेन्द्र यादव की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उधुई के 53 वर्षीय पूर्व प्रधान धीरेंद्र कुमार यादव की मौत हो गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम पंचायत उधुई अंतर्गत सराय हेमराज गांव निवासी धीरेंद्र कुमार यादव समाजवादी पार्टी के नेताओं में शुमार थे।

दो पंचवर्षीय योजना ग्राम प्रधान रहे। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद का चुनाव हार गए थे। चुनाव संपन्न होने के बाद से उनकी तबीयत खराब हुई थी और उन्हें सर्दी, खांसी, बुखार से परेशानी हुई थी। पहले तो इलाज घर पर ही चला किंतु हालत बिगड़ने के उपरांत उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़े  हादसे का शिकार हुई डबल डेकर बस,एक यात्री की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya