भाकियू की पंचायत में 22 में से पांच का हुआ निस्तारण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक इकाई अयोध्या द्वारा किसानों की 22 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 29 जुलाई से हेमू कालाणी पार्क पर धरना चलाया जा रहा हैं। उसी क्रम में रविवार को धरना स्थल पर ही बड़ी पंचायत लगाई गई जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवान चंद चौधरी, नम्बलदार बलराम व प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ केतकी सिंह बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। वहीं बारिस होने के कारण पंचायत थोड़ा देर से सुरु हुई परन्तु भारी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता जुटें और पंचायत का असर भी दिखाई दिया। धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व सिओसिटी अरविंद चौरसिया ने ज्ञापन लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने भाकियू की 22 सूत्रीय मांगों में से पांच मामले का निस्तारण मौके पर ही कर दिया जबकि शेष के लिए उन्होंने मंगलवार को भाकियू नेताओं से वार्ता करने के बाद निपटाने के भरोसाा दिया हैं। धरने की अध्यक्षता कर रही महिला जिलाध्यक्ष सुमन सिंह ने बताया कि पिछले 29 जुलाई से हम सभी धरने पर बैठे है जिसका फल आज बड़ी पंचायत के बाद मिला हैं। पंचायत को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष केतकी सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवान चंद चैधरी ने कार्यताओं को एक जुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही है और कहा कि अगर हम एकजुट रहेंगे तो किसी भी किसान का अहित सरकार या प्रशासन नहीं कर पायेगा। जिलाध्यक्ष सुमन पांडेय ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष सहित पंचायत में आये कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष श्रीराम वर्मा, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र तिवारी, रविन्द्र कुमार मिश्रा, रेखा पांडेय सहित हजारों भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya