गोसाईगंज। नगर पंचायत गोसाईगंज में शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए विशाल मेगा कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करते हुए बकाएदारों से लगभग 5 लाख की वसूली किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में आज बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा विशाल मेगा कैंप लगा कर उपभोक्ताओ के बिल, मीटर रीडिंग, बिल संशोधन, जैसे तमाम समस्याओं का निराकरण किया गया। एसडीओ रामगोपाल ने बताया कि इस विशाल कैंप के दौरान सैकडों रसीदें काटी गई। जिसमें सैकडों लोगों के बिजली के बिलों में संशोधन किया गया। बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए। इस मौके पर
एक्सईएन रोहित सिंह, एसडीओ रामगोपाल, एसी रविंद्र कुमार गुप्ता, जई हिम्मत सिंह, जेई सुनील जायसवाल, जेई नंदलाल कनौजिया सहित खंड स्तर के सभी बाबू लेखाकार उपस्थित रहे।
मेगा कैंप में वसूले गये पांच लाख रुपये
109
previous post