श्रद्धापूर्वक मनाई गयी पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-वृद्धा आश्रम में सैकड़ों वृद्ध महिलाओं में बांटा वस्त्र


अयोध्या। रामनगरी में समाजवादी पार्टी संस्थापक व देश के पूर्व रक्षामंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पुण्यतिथि पर श्रावण कुंज, नयाघाट परिसर स्थित वृद्धा आश्रम में सैकड़ों वृद्ध महिलाओं को सरदार पटेल नगर वार्ड की सपा पार्षद इंद्रावती यादव के प्रतिनिधि मिथिलेश यादव सोनू की तरफ से वस्त्र और लंच पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन मौजूद रहे। सर्वप्रथम पूर्व मंत्री समेत अन्य उपस्थित जनों ने स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

उसके बाद वृद्ध महिलाओं को बारी-बारी से साड़ी व लंच पैकेट बांटा गया। इस अवसर पर तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव को प्रथम पुण्यतिथि पर हम लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश के विकास को एक नया आयाम दिया। प्रदेश तरक्की की ओर अग्रसर रहा। महिलाओं को सम्मान और कन्या विद्या धन दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा पर उनका विशेष ध्यान रहा। उन्हें नवजवान, गरीब, किसान समेत हर वर्गों की चिंता थी। समाजवादी पार्टी का गठन कर उसे ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया। उन्हीं की देन है कि आज पूरे देश में समाजवादी पार्टी का संगठन है।

सरदार पटेल नगर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव सोनू ने कहा कि प्रथम पुण्यतिथि पर स्व. मुलायम सिंह यादव को हम सबने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर वृद्धा आश्रम में सैंकड़ो वृद्ध महिलाओं को साड़ी तथा लंच पैकेट बांटा है। नेता जी के बारे में जितना कहा जाए वह कम ही होगा। वह हम सबके लिए एक आदर्श हैं। उन्हीं का अनुसरण कर हम सब आगे बढ़ रहे हैं। हर एक स्तर पर समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। आने वाले समय में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे। यही नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर श्रावण कुंज की महंत रामेश्वरी शरण, संचालिका मीना अवस्थी, नीलम श्रीवास्तव, महंत अनिल मिश्रा, सपा नेता रवि यादव, विकास वर्मा, रवि, भानू यादव, त्रिभुवन प्रजापति आदि समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya