बंद रेलवे क्रॉसिंग से पार कर रहा था साइकिल, ट्रेन की चपेट में आकर मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। वाराणसी लखनऊ रेल प्रखंड पर सोमवार की रात ट्रेन के आगमन को लेकर बंद रेलवे क्रॉसिंग से अपनी साइकिल पार करने के दौरान एक अधेड़ हादसे का शिकार हो गया। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है।

मृतक की पहचान संतोष सोनकर 50 वर्ष पुत्र घिसियावन सोनकर निवासी बछड़ा सुल्तानपुर कोतवाली नगर के रूप में हुई है। हादसा बेनीगंज देवकाली मार्ग स्थित बहारगंज रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। बताया गया कि संतोष अपनी साइकिल से जा रहा था। ट्रेन के आगमन को लेकर बहारगंज रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। सोमवार की लगभग मध्य रात्रि उसने साइकिल समेत क्रॉसिंग पार करने की कोशिश की और इसी दौरान उधर से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी के बाद उसके भतीजे अरुण सोनकर ने एंबुलेस की मदद से उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ नवनीत तिवारी ने परीक्षण के बाद उसको मृतक घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है।

हादसे में एक की मौत,दो घायल

अयोध्या। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम जांच पड़ताल और विधिक कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है। बताया गया कि अलीगंज जमुई थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी 32 वर्ष अंजना माझी पुत्र जगलाल को उनका चाचा बालचंद्र लेकर सुबह जिला अस्पताल आया था। जिसको परीक्षण के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सड़क हादसे में घायल होकर हेड इंग्रिबका शिकार हुए रौनाही थाना क्षेत्र के बरई खुर्द निवासी 60 वर्षीय इंद्रजीत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह को उनके भाई इन्द्रसेन सिंह तथा शाम को पुराकलंदर थाना क्षेत्र के पूरे मोइया कपूरपुर निवासी 86 वर्षीय मातासरन पुत्र स्व नागेश्वर प्रसाद को उनके बेटे संदीप शुक्ला ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि दोनों घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। साथ ही मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।

इसे भी पढ़े  केमिकल टैंक में मिला इंजीनियर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सड़क किनारे घायल मिले शख्स की मौत

अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले 54 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजगया है।

मृतक की पहचान माता प्रसाद मौर्य (54) पुत्र रामलौट निवासी डीह पूरे बीरबल, मवईकला, थाना इनायतनगर के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार की रात गश्त के दौरान पुलिस को शहीद रामसूरत स्कूल के आगे सिंधौरा की ओर सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान की गई। एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पहुंचाये जाने पर चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मौके पर सड़क पर टायरों के घिसटने के निशान पाए गए हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

सड़क हादसे में घायल का हुआ मेडिकल परीक्षण

अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घायल की पहचान सूर्यभान सिंह पुत्र स्वर्गीय अलखराम सिंह, निवासी पिनावां, थाना रौनाही के रूप में हुई है।

कैंट पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत पर पुलिस ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज मामले की विवेचना के लिए घायल सूर्यभान सिंह का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya