फिल्म स्टार व भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने किया बजरंगबली का दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

हिन्दु युवा वाहिनी पदाधिकारियों ने बाईपास पर किया स्वागत

अयोध्या। फिल्म स्टार व भाजपा से गोरखपुर लोकसभा प्रत्याशी रविकिशन का अयोध्या पहुुंचने पर हिन्दु युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने नाका बाईपास पर स्वागत किया। स्वागत के बाद उन्होने नाका हनुमानगढ़ी में दर्शन किया व महंत रामदास से आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके उपरान्त कार्यकर्ताओं से वार्ता भी की। रविकिशन ने कहा कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही हमारा संकल्प रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के मिला है। जिला प्रभारी पवन मिश्रा ने कहा कि फिल्म स्टार रविकिशन बड़े ही सरल व्यक्तित्व के धनी है। जिला संयोजक संजय सिंह ने कहा कि रविकिशन ने यहां भाषा व शैली को पूरी दुनिया में पहचान दी। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि रविकिशन से मुलाकात के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह कई गुना बढ़ गया। इस अवसर पर हियुवा बाराबंकी प्रभारी रवि सिंह, आईसेल सम्भाग प्रभारी शिवम मिढ्ढा, विश्व हिन्दू महासंघ के जिला महामंत्री चन्द्रमोहन श्रीवास्तव, हियुवा से कुलभूषण द्विवेदी, दुर्गेश कसौधन, प्रशांत कीर्ति गुप्ता, प्रांजल सिंह, आरके शर्मा, विश्वनाथ पाण्डेय, डा विभू वर्मा, पप्पू त्रिपाठी, मुकेश निषाद, झिन्कू पंडित व भाजपा से दिवाकर सिंह, मुरारी सिंह यादव, विजेता जायसवाल, एसपी सिंह, इंजीनियर रामधीरज पाण्डेय मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya