प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के येलो जोन स्थित हनुमानगढ़ी में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक महिला मुख्य आरक्षी को ड्यूटी के दौरान हृदयाघात की शिकायत हो गई। उसको तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया गया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने ईसीजी करवाने के बाद हृदयाघात की पुष्टि होने पर डा राममनोहर लोहिया अस्पताल के निर्देश पर प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया।
बताया गया कि महिला मुख्य आरक्षी किरन पाल (46 वर्ष) निवासी गोसाईपुर थाना चोलापुर, वाराणसी की वर्तमान में हनुमानघ्गढ़ी पर ड्यूटी चल रही है। अचानक उसको सीने में तेज दर्द, घबराहट एवं पसीना आने की शिकायत हुई तो पति कन्हैया प्रसाद आनन-फानन में उसको जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. वीरेन्द्र वर्मा ने परीक्षण कर ईसीजी किया। ईसीजी में हृदघ्याघात हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर डा राम मनोहर लोहिया की स्टेमी केयर यूनिट से सम्पर्क कर टेक्नोप्लेस दिया और लखनऊ के जाने की सलाह दी।