पिता ने पुत्र को मारी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-परिवारिक विवाद में चलाई गोली, पिता फरार

गोसाईगंज। पारिवारिक विवाद में आक्रोशित होकर गोसाईगंज कोतवाली इलाके के टंडौली ग्रामसभा के मजरे केवलापुर निवासी अभिमन्यु तिवारी ने अपने पुत्र सत्य मेघा उर्फ शुभम तिवारी को 12 बोर के अवैध तमंचे से गोली मार दी। एक गोली उसके जबड़े में तो दूसरी उसके कंधे पर लगी।

घटना के बाद आरोपी पिता मौके से भाग खड़ा हुआ जबकि मौके पर मौजूद घायल शुभम की बहन घायल अवस्था में उसे लेकर महाराजगंज थाने पहुंची जहां पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल अवस्था में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।युवक की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

एसएचओ संतोषकुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ ट्रामा सेंटर में युवक का उपचार चल रहा है, फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी को भी तलाशा जा रहा है। लिखित तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इसे भी पढ़े  व्यापारियों के हितों का रखा जाएगा ध्यान : वेद प्रकाश गुप्ता
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya