किसानों ने मिल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

घंटों बंद रखा रौजागांव चीनी मिल की समिति गनौली का मुख्य गेट

रूदौली-अयोध्या। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व किसानों ने रौजागांव चीनी मिल की समिति गनौली का मेन गेट घण्टों बन्द रखा।अन्दर बैठे सचिव व जेयष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ममता भारती व उनके कर्मचारीयों मे अफरातफरी मच गई।किसानों ने मिल प्रशासन व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।किसान नेता व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश दूबे ने किसानों की आवाज को बुलन्द किया
श्री दूबे ने जिला गन्ना अधिकारी व डिप्टी सीसी अयोध्या व जीएम रौजागांव से बात कर आशवासन पर किसानों ने गेट खोला।उसके बाद सचिव व जेयेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक व चीनी मिल के प्रतिनिधि उपेन्द्र पाठक से घण्टों वार्ता हुई।किसानों की मांगों को अधिकारियों ने मान लिया और सभी पांचों मांगो को तीन दिवस मे पूरा करने का आश्वासन मिलने पर किसानो ने धरना समाप्त किया।भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दूबे ने बताया सभी किसानों को पेडी गन्ने की पर्ची तीन दिन मे जारी की जाए पेडी व पौधे का छूटा सर्वे शीघ्र किया जाए व् गनौली समिति का गन्ना पहले लिया जाए और बाहरी क्षेत्र का गन्ना बाद मे लिया जाए।एक एकड से ऊपर बडे किसानों का ओवर वेट समाप्त किया जाए जिससे बडे किसानों का गन्ना सप्लाई हो सके। जिन किसानों को एक भी पर्ची नही दी गई है उन्हे पर्चिया दी जाए।तीसरा व चौथा पखवारा दस दिनों मे समाप्त किया जए और किसानों का शोषण व घटतौली बन्द की जाए।उक्त मांगों को तीन दिनों मे पूरा किया जाएगा। धरने मे किसान डा0 रमाकंत मिश्रा,सियाराजी,रामसरन यादव,रफीकुल निशा,अनूप कुमार,राम मिलन,ओम प्रकाश,रन्नू सिंह,जगन्नाथ,अरून निश्रा,उमेश वर्मा सहित सैकडों किसान उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya