किसान का सिर काटने का आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस ने रखा था 10 हजार इनाम, मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सैमसी में हुई थी वारदात

रूदौली। तंत्र मंत्र के चक्कर में वृद्ध किसान का सिर काटने का मुचस आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी से आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है।

मवई थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार को समय 13.40 बजे मृतक रामनाथ कोरी की हत्या के आरोप में नामजद धोखई कोरी को मुखबिर की सूचना पर धर्म गंज बाजार तिराहे से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाडी बरामद किया है। बताया कि गिरफ्तार आरोपी धोखई को जेल भेजा जा रहा है।

बताते चलें कि बीते 07/8 मई की रात में तंत्र मंत्र के चक्कर में आरोपी धोखई व उसकी पत्नी ने अपने ही गाँव के रामनाथ कोरी की कुल्हाडी से गला काटकर हत्या कर सिर(नरमुण्ड)को जिन्नाद बाबा के चबूतरे के नीचे गाड़ दिया था। स्थानीय थाने पर इस सम्बंध में नामजद अभियोग आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पंजीकृत किया गया था। एसएसपी शैलेश पांडेय के निर्देश पर गठित पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए धर्मगंज तिराहे से 10000 के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव के साथ एसएसआई रामचेत यादव, एसआई विनय कुमार यादव, हेडकांस्टेबल नरेन्द्र यादव, कांस्टेबल अरविन्द कुशवाहा, जितेन्द्र राय, सौरभ यादव, नेहा चौहान शामिल थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya