न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ विदाई समारोह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जिला जज के चीफ रीडर सहित आठ सेवानिवृत्त कर्मचारी किये गए सम्मानित

फैजाबाद। सरकारी सेवा में चयनित होते ही कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति तिथि तय हो जाती है। सेवाकाल में कर्मचारियों के कार्य संपादन की कुशलता बेहद मायने रखती है जिस पर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी शत प्रतिशत खरे उतरे हैं। गुरुवार को यह बातें जिला जज एस.ए.एच रिजवी ने कही। वह न्यायालय परिसर में आयोजित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे।
ज्ञातव्य है कि बुधवार को जिला जज के चीफ रीडर अशोक श्रीवास्तव तथा राम इकबाल तिवारी सेवानिवृत्त हो गए। इससे कुछ माह पूर्व छरू कर्मचारी जिनमे ओमप्रकाश जायसवाल, बसंत पांडेय, श्यामसुंदर, रामनिवास लाल श्रीवास्तव, रमापति दूबे तथा रामकरन सेवानिवृत्त हो चुके हैं। गुरुवार को इन सभी कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत करते हुए जिला जज श्री रिजवी ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम पहनाया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी को सम्मानित किया। उन्होंने अपने चीफ रीडर रहे अशोक श्रीवास्तव सहित सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कर्तव्यनिष्ठा की भूरि भूरि प्रशसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में अपर जिला जज प्रथम अमरजीत त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें भी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के साथ कार्य करने का अवसर मिला है, इस अवसर ने उनकी यदाश्त में कर्तव्य पराणयता के प्रति कटिबध्यता की अविस्मणीय छाप छोड़ी है। समारोह का संचालन सदर मुसरिम रामशंकर ने किया। इस मौके पर अपर जिला जज तनवीर अहमद, अशोक कुमार, हरिनाथ पाण्डेय, भूदेव गौतम सहित सभी न्यायाधीश कोर्ट मैनेजर डॉ. अंजनी कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरधारी लाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya