देव दीपावली तक ओडीएफ से आच्छादित हो जायेगा फैजाबाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset
  • लक्ष्य के सापेक्ष्य 99.87 फीसदी हुआ कार्य

  • सीएम 6 नवम्बर को कर सकते हैं फैजाबाद को खुले में शौंचमुक्त की घोषणा

फैजाबाद। देव दीपावली तक फैजाबाद जनपद ओडीएफ से शत प्रतिशत आच्छादित हो जायेगा। लक्ष्य के सापेक्ष्य 99.87 फीसदी शौंचालयों का निर्माण किया जा चुका है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 नवम्बर को अयोध्या सरयू तट से फैजाबाद जनपद को खुले में शौंचमुक्त की घोषणा कर सकते हैं यह जानकारी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी डाॅ. अनिल कुमार पाठक ने दी।
उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 6 नवम्बर 2018 तक जनपद को खुले में शौंच से मुक्त करने का लक्ष्य दिया गया था। बेसलाइन सर्वे 2012 के अनुसार जिला में 304035 परिवार निवास करते हैं जिसमें 70024 परिवार के पास शौंचालय हैं। इसके बाद निर्मित होने वाले शौंचालयों की संख्या 234011 है तथा 233608 नये शौंचालयांे का निर्माण कराया गया है। स्वयं के संसाधन से निर्मित होने वाले 11463 शौंचालय हैं। शौंचालयों के निर्माण में 4220 राज मिस्त्रयों की सम्बद्धता रही है। उन्होंने बताया कि अभिनव प्रयासों में सभी सरकारी, अर्धसरकारी, संविदा कर्मचारियों का सहयोग रहा है। स्वच्छता कार्यों में सहयोग करने वाले परिवार को लाल नोटिस सम्बन्धित थानों के सहयोग से घरों में चस्पा करायी गयी है। इस महत्वपूर्ण योजना में सहयोग न करने वाले ग्राम प्रधानों व सचिवों के विरूद्ध कार्यवाही भी की गयी है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya