काउन्सिल आफॅ उद्योग व्यापार मंच का विस्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अजय कुमार कसौधन शाहगंज क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत

सुलतानपुर। काउन्सिल आफॅ उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी गुप्ता के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कसौधन व जिला महामंत्री कुलदीप गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में संगठन के विस्तार अभियान को गति प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में शाहगंज क्षेत्र अध्यक्ष के रूप में अजय कुमार कसौधन खोवा मंडी को मनोनीत किया गया। नगर अध्यक्ष रवि सोनी की अध्यक्षता में दर्जनों व्यापारी पदाधिकारियों ने खोवा मंडी में बैठक कर सर्व सम्मति अजय कुमार कसौधन को शाहगंज क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत कर उनका माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। बैठक का संचालन नगर वरिष्ठ महामंत्री अम्बरीष मिश्रा ने किया। इसी कड़ी में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी राज किशोर जायसवाल के आवास पर जाकर संगठन ने व्यापारी जगत में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान पत्र सौंपा । दार्शनिक विचार से ओत-प्रोत वरिष्ठ व्यवसायी राज किशोर जायसवाल ने संगठन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले चालीस वर्षों में अनेक व्यापारी संगठन देखें हैं परन्तु काउन्सिल आफॅ उद्योग व्यापार मंच द्वारा जितनी तेजी और त्वरित तरीके से व्यापारी हित में कार्य कर किया जा रहा है वो अतुलनीय है। इस दौरान जिला संयोजक सुरेश कुमार सोनी, बृजेश खत्री , अरविंद कुमार द्विवेदी विजय टन्डन, छवि गुप्ता, अशोक गुप्ता दिव्या, राजेश माहेश्वरी, अश्विनी कुमार वर्मा, नीरज सोनी आदि मौजूद रहे ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya