बीजेपी के दफ्तर में बना एक्जिटपोल : जय करन वर्मा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कहा-जनता का एक्जिटपोल इण्डिया के गठबन्ध के पक्ष में 295 + है

अयोध्या। एक्जिटपोल जो दिखाया गया वो जनता एक्जिटपोल अलग है यह एक्जिटपोल सरकारी है और बीजेपी दफ्तर बनाया गया जनता का एक्जिटपोल इण्डिया के गठबन्ध के पक्ष में 295 प्लस है जिसके आधार पर इण्डिया गठबन्ध की सरकार बन रही है।

यह बातें कांग्रेस वरिष्ठ नेता प्रदेश महासचिव जय करन वर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान कही श्री वर्मा ने आरोप लगाया कि इस तरह के एक्जिटपोल अधिकारियों पर दबाव बनाने तथा विपक्ष के नेताओं कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने की साजिश है 04 जून को आने वाला नतीजा जनता का होगा इण्डिया गठबन्धन के पक्ष में होगा हमारी लड़ाई संविधान देश, लोकतंत्र, किसान मजदूर, महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर रही है इसके पहले भी एक्जिटपोल झूठे साबित हुए है इस बार भी वही होगा अगर इसी तरह सरकारी एक्जिटपोल आते रहे तो जनता का विश्वास और भरोसा चुनाव से उठ जायेगा

श्री वर्मा ने अपील की इण्डिया गठबन्ध के सभी नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता व इण्डिया गठबन्ध के पक्ष में मतदान करने वाली जनता और दोगनी ताकत से मतगण़ना करवाना है।

 

इसे भी पढ़े  शिक्षक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya