नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में कार्यकारिणी का हुआ गठन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा पार्षद बृजेंद्र सिंह को नेता सदन व सपा के विशाल पाल को चुना गया नेता प्रतिपक्ष

अयोध्या। नगर निगम अयोध्या की पहली बोर्ड बैठक में मंगलवार को नेता सदन व प्रतिपक्ष के चयन के साथ कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया। कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व के आधार पर भाजपा,सपा,बसपा के साथ निर्दल को स्थान दिया गया है। वहीं भाजपा के पार्षद बृजेंद्र सिंह को नेता सदन और सपा के विशाल पाल को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है।

नगर आयुक्त की ओर से महापौर गिरीश पति त्रिपाठी को न्यायदण्ड के रूप में गदा भेंट की गई। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित नगर निगम सदन की प्रथम बैठक में सदन के सदस्यों के परिचय के बाद 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। महापौर की ओर से भाजपा पार्षद बृजेन्द्र सिंह को नेता सदन नामित किए जाने के बाद नेता सदन ने कार्यकारिणी के लिए पार्टी के छह पार्षद अनुज दास, राजेश गौड़, गरिमा मौर्य,अनिल सिंह, जयनारायण सिंह,हरिश्चंद्र गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष सपा के विशाल पाल ने पार्टी पार्षद रामभवन यादव,वकार अहमद व अखिलेश पाण्डेय तथा निर्दल पार्षद सौरभ सिंह सूर्यवंशी ने निर्दलीय पार्षद सुल्तान अंसारी, अभिनव पाण्डेय व विश्वजीत यादव का नाम प्रस्तावित किया।

सभी को निर्विरोध कार्यकारिणी के लिए चुन लिया गया। इसके पूर्व नगर आयुक्त ने महापौर को परम्परागत रूप से न्यायदण्ड के रूप में गदा भेंट की तथा निगम के अधिकारियों और पार्षदों का परिचय कराया। बैठक में पदेन सदस्य के रूप में बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान,नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, अरूण कुमार गुप्त,वागीश कुमार शुक्ला, उप नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, विपिन द्विवेदी, पार्षदगण जिला योजना समिति सदस्य अर्चना श्रीवास्तव, रिशु पांडेय,सलमान हैदर समेत अन्य मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya