अयोध्या। मेडिकल कालेज अयोध्या में उपलब्ध 23 एकड़ भूमि पर कैंसर इस्टीट्यूट व सुपर स्पेशलिटी सेंटर खोले जाने की मांग सांसद लल्लू सिंह ने लोकसभा में की है। वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सांसद लल्लू सिंह द्वारा मुद्दा उठाने के उपरान्त अपने सम्बंधों को साझा किया। ओम बिड़ला ने कहा कि सांसद लल्लू सिंह मेरे पड़ोसी थी। मतलब मेरी व उनकी सीट अगल बगल थी। पांच साल में वह उतना नहीं बोले जितना इस सत्र में वह बोल चुके है।
सांसद लल्लू सिंह ने लोकसभा में कहा कि आज पूरे देश में कैंसर का प्रकोप बढ़ रहा है। जिस परिवार में कैंसर होता है वह आर्थिक रुप से कमजोर हो जाता है। लखनऊ, बनारस, गोरखपुर के अलावा यूपी के कई जिलों में कैंसर हास्पिटल नहीं है। अयोध्या जनपद में मेडिकल कालेज है। उसके आसपास सुल्तानपुर, बाराबंकी, गोण्डा, बस्ती में बहुत तेजी से कैंसर रोग फैल रहा है। अयोध्या मेडिकल कालेज में लगभग 23 एकड़ भूमि उपलब्ध है। वहां एक कैंसर इस्टीट्यूट व सुपर स्पेशलिटी सेंटर बनाना चाहिए।
कैंसर इस्टीट्यूट व सुपर स्पेशलिटी सेंटर खोले जाने की उठाई मांग
108
previous post