अवध विवि के आठ छात्रों का एक्जीक्यूटिव पद पर हुआ चयन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कुलपति के निर्देश पर कैंपस में आयोजित हुआ प्लेसमेंट

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर परिसर के व्यवसाय प्रबन्ध एवं उद्यमिता विभाग में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। पेटीएम कम्पनी के सहयोगी संस्था वन-97 कम्यूनीकेशन के नीरज बत्रा एवं स्थानीय मैनेजर अंकित पाण्डेय की उपस्थिति में एम0बी0ए0, बी0बी0ए0 एवं बी0सी0ए0 के छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट किया गया। इसकी चयन प्रक्रिया में कई कोर्सो के 35 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें 08 छात्रों का चयन एक्जीक्यूटिव के पद पर किया गया है।

अन्य 03 छात्राओं को कम्पनी द्वारा आफिस मैनेजमेंट के कार्य के लिए प्रतिक्षारत रखा गया है। प्लेसमेंट के प्रारम्भ के पूर्व कम्पनी द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से जॉब प्रोफाइल एवं अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। विश्वविद्यालय कैम्पस प्लेसमेंट सेल की निदेशिका डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव ने बताया कि पेटीएम कम्पनी के सहयोगी संस्था वन-97 कम्यूनीकेशन द्वारा प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के दिशा-निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने अपनी दक्षता का परिचय दिया तथा 08 छात्रों का चयन एक्सीक्यूटिव पद पर किया गया है। वहीं 03 छात्राओं को कम्पनी द्वारा आफिस मैनेजमेंट के कार्य के लिए प्रतिक्षारत रखा गया है। इसमें 35 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया है। इस उपलब्धि पर विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 अशोक शुक्ल ने व्यवसाय प्रबन्ध एवं उद्यमिता विभाग के छा़त्र-छात्राओं को चयन होने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ की कम्पनी द्वारा चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने के साथ प्रतिनिधियों का पूर्ण सहयोग रहा। आगे भी कम्पनी को विभाग द्वारा सहयोग मिलता रहेगा।

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश

प्लेसमेंट समन्वयक डॉ0 निमिश मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए बताया कि भविष्य में अन्य कम्पनियों को प्लेसमेंट के लिए आमन्त्रित किया जायेगा। इसके पूर्व व्यवसाय प्रबन्ध विभाग के विभिन्न कोर्सो के छात्रों का प्लेसमेंट किया गया है। जिसमें कोकाकोला, आईसीआईसी बैंक, जस्ट डायल सहित अन्य कम्पनियां प्लेसमेंट कर चुकी है। मौके पर डॉ0 महेन्द्र पाल सिंह, डॉ0 अनुराग तिवारी, अंकित द्विवेदी, प्रसून पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya