-सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद, डीएम-एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

अयोध्या। जनपद अयोध्या में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का पर्व हर्षाेल्लास, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर स्वयं मौके पर उपस्थित रहे तथा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की निगरानी की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सतर्क रहकर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित बस अड्डा ईदगाह में मुस्लिम समुदाय द्वारा अकीदत के साथ नमाज अदा की गई तथा देश एवं प्रदेश में अमन-चौन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी गई। त्यौहार के अवसर पर जनपदवासियों ने एक-दूसरे को बकरीद की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा यातायात एवं आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
बकरीद पर्व पर दिखी गंगा जमुनी तहजीब
विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खिहारन में बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे बकरीद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर ईदगाह के बाहर गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
पेश इमाम मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी ने नमाज अदा कराई।
खिहारन ग्राम पंचायत के अलावा करमडांडा, सफदरभारी, बारुन बाजार, सुरवारा और पटखौली जैसे आसपास के आधा दर्जन गांवों से सैकड़ों मुसलमानों ने अकीदत के साथ नमाज में हिस्सा लिया। नमाज के दौरान लोगों ने दुआ में हाथ उठाते हुए कहा, “गुनाहों की आदत छुड़ा मेरे मौला, मुझे नेक इंसान बना मेरे मौला, तुझको और तेरे हबीब को जो पसंद हो मुझे वैसा रास्ता चल मेरे मौला।” इसके साथ ही बकरीद की नमाज संपन्न हुई।
मुबारकबाद देने वालों में ग्राम प्रधान अजीत मौर्य, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, इंद्रजीत बीडीसी, राजेंद्र शर्मा, राम अंजोर रावत, गुरुदीन रावत, हाफिज असलम रजा, कारी जमील अहमद, रविउल्ला खान, इलियास खान, नौशाद खान, आफताब खान, महताब खान, शिब्लू सगीर खान, मोहम्मद इसरार, अब्दुल्ला खान, शमशाद खान, अजीमुद्दीन अंसारी, कमाल अहमद खान, वकार अहमद, अदनान अहमद, मो असलम, सगीर अंसारी, मो अख्तर, मो मुस्लिम और अफजाल खान सहित बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए इनायतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक रतन शर्मा और उप निरीक्षक देवव्रत लाल यदुवंशी, कमलेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।