वंशवाद की राजनीति करने वाले दे रहे धोखा: कलराज मिश्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

हजारों बाइकों के काफिले के साथ भाजपा प्रत्याशी का निकला नामांकन जुलूस

भाजपा प्रत्याशी का नामांकन जुलूस

अयोध्या। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सांसद लल्लू सिंह का नामांकन जलूस सोमवार को रामकी पैड़ी नयाघाट से निकला। हजारों मोटरसाईकिल के काफिले के साथ पांच रथ जलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। सबसे आगे रथ पर सांसद लल्लू सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार, समाजकल्याण रमापति शास्त्री व जनपद के विधायक मौजूद थे। 11 किलोमीटर लम्बे जलूस का दर्जनों स्थानों पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया।
राम की पैड़ी पर सुबह से ही बाईकों के काफिले से भाजपा के कार्यकर्ता आना शुरु हो गये थे। ठोल नगाड़ो की धुन पर कार्यकर्ता जयकारे लगाते हुए अयोध्या के सभी रास्तों पर नामांकन जलूस में शामिल होने जाते दिखे। सड़क के किनारे अयोध्या में घरो से जलूस पर पुष्पवर्षा की। कड़ी धूप में भगवा जयकारों से परिवेश गूंज उठा। मोटरसाईकिल के करीब तीन किलोमीटर लम्बे काफिले से पूरा वातावरण भगवामय नजर आ रहा था। संतो ने भी अयोध्या में नामांकन जलूस को आर्शीवाद प्रदान किया। साहबगंज में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अलीउद्दीन के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में अल्पसंख्यकों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। चैक में सैकड़ो की संख्या में भगवा साड़ी धारण किये भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्षस रीना द्विवेदी, सरिता सिंह, पुष्पा सिंह की अगुवाई में पुष्पवर्षा की। पूरे मार्ग में व्यापारियों ने दर्जनों जगह जलूस के लिए जलपान की व्यवस्था की थी। सुबह करीब 11 बजे शुरु होकर नामांकन जलूस करीब ढाई बजे गांधी पार्क पहुंचकर जनसभा में परिवर्तित हो गया।
भाजपा प्रत्याशी सांसद लल्लू सिंह नामांकन जलूस के सिविल लाईन पहुंचने के बाद सभा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा ने कहा कि 72 हजार के विषय में कांग्रेस जानकारी दे कि वह कहां से आयेगा। हम जो योजना लागू करते है उसके विषय में जानकारी भी देते है। किसानों को सरकार द्वारा 6 हजार वार्षिक देने से वह उनके बुआई जुताई में काम आयेगा।
उन्होने कहा कि वंशवाद की राजनीति करने वाले धोखा दे रहे है। ऐसे लोगो से समाज को सावधान रहना चाहिए। मोदी भारत को विश्व में महाशक्ति के रुप में स्थापित कर सकते है। भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि कांग्रेस के कोख से आतंकवाद जन्म लेता है। इसलिए कांग्रेस का नामोनिशान नहीं रहना चाहिए। महागठबन्धन ठगो का गठबन्धन है। इनको भी ठिकाने लगाने की जरुरत है। प्रधानमंत्री मोदी की इच्छाशक्ति का परिणाम है राजनैतिक पार्टियां डर रही है। उनका कोई एजेन्डा नहीं है। सपा और बसपा की यूपी में सरकार रही है। परन्तु एक 37 पर तथा दूसरी 38 सीट पर चुनाव लड़ रही है। दोनो की आधी सीटें ही गायब हो गयी। प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि पहले की सरकारों में आतंकी शहरों पर हमला करके चले जाते थे। वर्तमान सरकार ने उन्हें सीमा पर ही रोक दिया। पुलवामा का जवाब एयर स्टाईक के माध्यम से दिया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि देश की आवश्यकता है कि मोदी प्रधानमंत्री बने। योजनाओं के माध्यम से गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने का काम सरकार ने किया। कुंभ में इस बार अभूतपूर्व स्वच्छता दिखाई दी। आतंकवाद के खिलाफ आज पूरी दुनिया एक प्लेटफाम पर आ गयी है। मेडिकल कालेज, अयोध्या रेलवे स्टेशन, रेलवे लाईन का दोहरीकरण समेत कई योजनाएं है जो सरकार ने अयोध्या को प्रदान की। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद हरिओम पाण्डेय, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, शोभा सिंह चैहान, बाबा गोरखनाथ, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, सतीश शर्मा, शरद अवस्थी, संजू देवी, अनीता कमल व डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, शेष नारायन मिश्रा, अवधेश पाण्डेय बादल, कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, गिरीश पति त्रिपाठी, सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व विधायको में रामू प्रियदर्शी, त्रिवेणीराम, मथुरा तिवारी, रामदेव आचार्य तथा डा अमित सिंह, वनारस के पूर्व मेयर कौशलेन्द्र पटेल, राजीव तिवारी, जमुना चतुर्वेदी, महंत मनमोहन दास, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्रा, रमेश सिंह, संजीव सिंह, शिव कुमार सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राधेश्याम त्यागी, राजीव तिवारी, गोकरन द्विवेदी, मनोज श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, रमापति पाण्डेय, अंकुर सिंह, दीपेन्द्र सिंह, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, विश्मभर सिंह, डा अनिल सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya