सेक्युलर मोर्चा किसान विंग के राष्ट्रीय महासचिव बने दुर्गा यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा -आगामी लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी सेकुलर मोर्चा एक बड़े दल के रूप में उभर कर आयेगा सामने 

फैजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी सेक्युलर मोर्चा आदित्य यादव युवा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने युवा समाजसेवी दुर्गा प्रसाद यादव को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनीत किया। राष्ट्रीय महासचिव का पद पाने के बाद श्री यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव युवा नेता आदित्य यादव के प्रति आभार जताया।
दुर्गा यादव ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग 10,000 नौजवानों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे और बहुत जल्द पूर्वी उत्तर प्रदेश का दौरा कर आम जनता, महिलाओं व किसानों से मिलकर उनको प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी सेकुलर मोर्चा एक बड़े दल के रूप में उभर कर सामने आयेगा।

इसे भी पढ़े  सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त : अमित जायसवाल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya