अयोध्या। विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद डा हरिओम पाण्डेय का पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओ से लाद दिया। भाजपा की विजय को लेकर कार्यकर्ताओं ने मोदी और योगी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। पूर्व सांसद डा हरिओम पाण्डेय ने कहा कि सर्वांगीण विकास को जनता की अपेक्षा के अनुरुप धरातल पर उतारना प्राथमिकता होगी। किसानो, मजदूरों व गरीबों को समृद्ध करने के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है जो अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान के संकल्पों को जनता का अपार समर्थन मिला है। विधानपरिषद चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। चुनाव से जुड़े जनप्रतिनिधियों का समर्थन भाजपा के प्रति है। सर्वांगीण विकास की अवधारणा को और गति प्रदान किया जायेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की सोच ने आज व्यापक स्वरुप ले लिया है। समाज का हर तबका इससे खुद को जुड़ा हुआ पाता है। विकास की इसी सोच को विधान परिषद चुनाव में भाजपा की होने वाली एतिहासिक जीत सम्बल प्रदान करेगी।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि समाज के हर वर्ग का समर्थन भाजपा को प्राप्त है। इस अवसर पर डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राघवेन्द्र पाण्डेय, परमानंद मिश्रा, राधेश्याम त्यागी, शिवम सिंह, भरत श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, राकेश पाण्डेय राना, इं रामधीर पाण्डेय, शिवानंद मिश्र, मुन्ना सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, विनीत सिंह विन्नी, गोकरन द्विवेदी मौजूद रहे।