कृषि विवि के स्थापना दिवस पर डॉ. अखिलेश कुमार सिंह को किया गया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज का 47वां स्थापना दिवस कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई.सी.ए.आर. के उप महानिदेशक डॉ अतुल राज शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ एस के पांडे, पूर्व निदेशक सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट शिमला, डॉ ए. डी. पाठक, निदेशक, आई.आई.एस.आर. लखनऊ एवं कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश विवेक सिंह रहे ।

कार्यक्रम के दौरान कृषि महाविद्यालय के कृषि अर्थशास्त्र विभाग के डॉ अखिलेश कुमार सिंह को उनके कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके कार्यों को सराहा गया।

श्री सिंह द्वारा अपने विभाग के अतिरिक्त सहायक क्रीड़ा प्रभारी एवं विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी के अतिरिक्त प्रभार के दायित्वों का भी निर्वहन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, कुलसचिव, वैज्ञानिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ सिंह को विश्वविद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़े  पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की पहली प्राथमिकता : गिरीशपति त्रिपाठी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya