डीएम ने रामपथ के कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मौर्य पंचायती मंदिर में चल रहे रेनोवेशन का किया निरीक्षण

अयोध्या। शुक्रवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार ने रामपथ का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने रामपथ के कार्यों के प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सीडी-3 से कार्यों के प्रगति जानकारी ली तथा अधिशासी अभियंता को पथ के समस्त कार्यों को तीव्र गति से व गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पथ निर्माण के साथ ही जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण का विशेष ध्यान रखा रखें, जन सामान्य की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुने तथा उसका निराकरण करें। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मौर्य पंचायती मंदिर में चल रहे रेनोवेशन के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया तथा सम्बंधित कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़े  श्रद्धा और विश्वास के बिना भक्ति संभव नही : हरिओम तिवारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya