डीएम ने कोविड एल-2 चिकित्सालय दर्शननगर का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-चिकित्सीय सुविधाओं की स्थिति का लिया जायजा

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह के साथ राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय/कोविड एल-2 चिकित्सालय दर्शन नगर अयोध्या का किया निरीक्षण। चिकित्सालय में आने वाले एवं भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट में संचालित स्क्रीनिंग क्षेत्र के जिलाधिकारी ने प्राचार्य डॉ विजय कुमार को स्क्रीनिंग क्षेत्र में भर्ती समस्त कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों को आज ही कोविड वार्ड शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने वहां पर आने वाले नए मरीजों की तत्काल स्क्रीनिंग कर आवश्यकतानुसार चिकित्सालय में भर्ती कर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा प्राचार्य डॉ0 विजय कुमार व चिकित्सालय के कोविड प्रभारी डॉ अरविंद कुमार से चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों की स्थिति, साफ सफाई, भोजन सहित उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के स्थिति का जायजा लिया।

इस अवसर पर अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर व दवाएं उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने प्राचार्य व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात समस्त चिकित्सकों व अन्य चिकित्सीय स्टॉफ की समय से उपस्थित रहकर समस्त मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। तदोपरांत जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में संचालित कोविड-19 टीकाकरण सत्र का भ्रमण कर वहां पर टीकाकरण के स्थिति की जानकारी ली।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय दर्शन नगर, अयोध्या में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण के स्थल को परिवर्तित कर उसे यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रातः 9 बजे से सायं 06रू00 बजे तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमित कोविड टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने टीकाकरण कार्य मे और प्रगति लाने के निर्देश दिए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya