मण्डलायुक्त ने अयोध्या मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

पुलिस अधिकारियों की साथ मेला तैयारियों की किया समीक्षा

अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार के साथ अयोध्या मेला क्षेत्र में निरीक्षण कर चौकी नया घाट में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एस0पी0 यातायात सहित नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला के तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में कांवरियों की संख्या को देखते हुये सभी संबंधित अधिकारीगण त्वरित गति से कार्य करते हुए आने वाले कांवरियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने दें। उन्होंने कहा कि घाटों पर पर्याप्त जल पुलिस तैनात किये जाय तथा बैरीकेटिंग मजबूती के साथ की जाय। उन्होंने कन्ट्रोल रूम के संचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार ने कहा कि कांवरियों/श्रद्वालुओं की संख्या को देखते हुये सभी मठ-मंदिरों के साधु संतों से मंदिर को अतिरिक्त समय तक खोलने की अपील की जाय, जिससे कि अधिक से अधिक श्रद्वालु दर्शन कर सकें तथा मंदिर के आसपास की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रहे इसका भी ध्यान रखा जाय।

उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति का संचालन सुचार रूप से हो। इसके उपरांत मण्डलायुक्त ने नगर आयुक्त विशाल सिंह के साथ धर्मपथ के किनारे जन सुविधाओं के लिए चयनित स्थलों का भी निरीक्षण किया तथा उन्होंने धर्मपथ पर साकेत पेट्रोल के पास निर्मित सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई व्यवस्था को देखा तथा नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता, तहसीलदार सदर सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya