अयोध्या का दिव्य दीपोत्सव विश्व में लाखों लोगों के आस्था का केन्द्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दिव्य दीपोत्सव 2022 के विशेष आवरण का किया विमोचन

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या का दिव्य दीपोत्सव विश्व मे लाखों लोगों के आस्था का केन्द्र है । इसे आकर्षक एवं महत्वपूर्ण बनाने के लिए डाक विभाग के मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने दिव्य दीपोत्सव 2022 पर विशेष आवरण के विमोचन के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर एवं दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह से मुलाकात किया ।

इस दौरान चीफ प्रॉक्टर ने कहा कि दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्वविद्यालय संकल्पित है हमारा विश्वविद्यालय डाक विभाग के माध्यम से विशेष आवरण एवं विरूपण कर रहा है यह सांस्कृतिक दूत का कार्य करेगा। डाक टिकट और विशेष आवरण सदैव सांस्कृतिक राजदूत की भूमिका निभाते हैं, ऐसे में इस आवरण से पूरे विश्व में अयोध्या के सांस्कृतिक आयोजनों का प्रसार होगा। दुनिया भर के डाक टिकट संग्राहकों के लिए यह एक अमूल्य निधि की तरह है।

इसे भी पढ़े  नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में 14 करोड़ लाभ का बजट पास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya