बाल दिवस पर बच्चों को वितरित किया स्वेटर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल दशरथपुर में बाल दिवस के अवसर पर खण्ड शिक्षाधिकारी रमेश कुमार वर्मा द्वारा 132 बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार प्रजापति ने सभी प्रफुल्लित बच्चों को नियमित विद्यालय आने और पूरे मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने और अपने सद्कर्मो से देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। खण्ड शिक्षाधिकारी ने अभिभावकों को अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने और घर पर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की।सहायक अध्यापक राम जन्म द्वारा परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर ग्रामप्रधान राम अभिलाख पाल, सहायक अध्यापक चंद्र शेखर मौर्य,राम जन्म, शिक्षा मित्र श्रीमती संगम वर्मा, मालती वर्मा,और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सहित सभी सदस्य और अभिभावक उपस्थिति थे।

इसे भी पढ़े  नगर निगम अयोध्या बोर्ड की बैठक में 736 करोड़ रुपये का बजट पास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya