कहा मांग पूरी करने के बजाय सरकार कर रही उत्पीड़न
फैजाबाद। लेखपाल संघ का प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन सदर तहसील के सामने स्थित तिकोनिया पार्क में 14वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए संघ के नेताआंे ने कहा कि न्यायोचित मांग पूरी करने की बजाय सरकार लेखपालों का उत्पीड़न और निलम्बन कर रही है।
धरना स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय व संचालन जिला मंत्री जय नारायण तिवारी ने किया। विचार व्यक्त करने वालों में बद्रीनाथ उपाध्याय, अशोक कुमार तिवारी, साधू शरण यादव, राम सुरेश, अवधेश मिश्रा, महेन्द्र तिवारी, अजय तिवारी, रवि प्रकाश पाठक, दूधनाथ द्विवेदी, प्रदीपक कुमार तिवारी, राम अभिलाख यादव आदि शामिल रहे। लेखपाल संघ के धरना और कार्य वहिष्कार के कारण तहसील के तमाम कार्य बाधित हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि संघ की जितनी मांगे हैं वह न्यायोचित हैं और इसी कारण पूरे प्रदेश में एकजुटता के साथ आन्दोलन किया जा रहा है।