प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित अतिथियों को बेहतर सुविधा देने पर चर्चा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-डीएम ने ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ की बैठक

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रस्ट के पदाधिकारियो, होटल मालिकों/प्रतिनिधियों व पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध कराए जाने के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर संपूर्ण विश्व की निगाहें हैं, हम सभी का कर्तव्य है कि यहां आने वाले अतिथियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उन्हें अच्छी से अच्छी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाए, जिससे यहां आने वाले अतिथि/श्रद्धालु/पर्यटक अयोध्या की संस्कृति एवं आतिथ्य भाव के सुखद एहसास को लेकर जाएं।

उन्होंने कहा कि अतिथियों को अभूतपूर्व सुविधाये उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने समस्त होटल मालिको से अपील की कि होटल्स में बुकिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों व मीडिया ग्रुप को ही दिया जाए। बैठक में सभी होटल मालिकों/प्रतिनिधियों द्वारा ट्रस्ट एवं प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करने हेतु आश्वस्त किया गया। बैठक में ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, अन्य संबंधित अधिकारी एवं होटलो के मालिक/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) अयोध्या के छात्र JEE Advanced 2026 में हुए क्वालिफ़ाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya