Breaking News
जीआईसी स्थित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन स्थल का निरीक्षण करते सांसद लल्लू सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह

उपमुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन करेंगे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का उद्घाटन

-पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राजकीय इंटर कालेज में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की तैयारियां पूरी

अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राजकीय इंटर कालेज में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कवि सम्मेलन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह संयुक्त रुप से करेंगे। रविवार को सांसद लल्लू सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की व आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। जिसके लिए विशेष पांडाल का निर्माण किया जा रहा है। कवि सम्मेलन के साथ तीन दिवसीय अयोध्या उत्सव का समापन भी हो जाएगा।

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल ने बताया कि 25 दिसम्बर को सांसद लल्लू सिंह द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि शामिल होंगे। सम्मेलन में डा हरिओम पवार, यमुना उपाध्याय, मुमताज नसीम, मणिका दूबे, साक्षी तिवारी, कमलेश शर्मा, शशिकांत यादव, शम्भू शिखर, प्रियांशु गजेन्द्र जैसे कवियों की मौजूदगी रहेगी।
उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन में रामनगरी के प्रमुख संतो, बुद्धजीवियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों व व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है। सोमवार की शात सात बजे से इसका उद्घाटन किया जाएगा। विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन करेंगे अटल जी प्रतिमा का अनावरण

-जिला पंचायत कार्यालय परिसर स्थित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सोमवार को 11 बजे करेंगे। अटल जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के सभागार में विचार गोष्ठी का भी आयोजन होगा। जिसको भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे। मौके पर भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने दी।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  रोजगार प्राप्ति के लिए डिजिटल मीडिया एक अच्छा प्लेटफार्म : करन चोपड़ा

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.