अयोध्या से सीतामढी तक ट्रेन चलाए जाने की मांग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति का दल पहुंचा अयोध्या, साधु संतो से की मुलाकात

अयोध्या।श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में रामनगरी पंहुचे पांच दर्जन जानकी पुत्रों के दल ने साधु संतों से मुलाकात की। साथ ही अयोध्या से सीतामढी तक ट्रेन चलाए जाने की मांग की है। जानकी पुत्रों ने श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महन्त नृत्य गोपाल दास, मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महन्त कमलनयन दास, निर्वाणीअनि के महन्त धर्मदास महाराज, कारसेवकपुरम में विहिप नेता पुरुषोत्तम नारायण, मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, रामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, गोला घाट के महन्त सियाकिशोरी शरण, हनुमानगढ़ी के कल्याण दास, दशरथ महल के महन्त देवेंद्राचार्य, महन्त रामविलास वेदांती, कनक भवन पुजारी दिनेश महाराज समेत अन्य साधु संतों से मिलकर सीतामढ़ी की ओर से प्रसाद का दउरा देकर मिथिला का पाग व अंगोछा पहनाकर सम्मानित किया।

अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि संयोजक अमित कुमार गोल्डी की देखरेख में दल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सुन्दरका ,रीतेश कुमार ’लक्ष्मण शरण’, चंदन कुमार, आशुतोष कुमार, धीरज कुमार, आशीष व्याहुत, डॉ राजेश सुमन, प्रदीप गुप्ता, अमरेन्द्र कुमार, राहुल रंजन,अनिल शर्मा,संतोष कुमार,सूरज कुमार, बेचन जी जय नारायण साह, पवन सिंह रोहन सिंह,चंदन कुमार,नीरज प्रकाश,आशुतोष कुमार समेत सभी सदस्यों ने पूज्य संतो तथा विहिप पदाधिकारियों से आग्रह किया कि आगामी 10 मई 2022 को जानकी नवमी पर सीतामढ़ी पधारे व महोत्सव में शामिल हो तथा अयोध्या वा सीतामढ़ी के नागरिकों को बीच संवाद हो साथ ही और भी समीप आने का मौका मिले। सभी साधु संतों ने सीतामढ़ी पहुंचने के आश्वासन के साथ सीतामढ़ी के विकास और प्रगति की कामना की है।

इसे भी पढ़े  सरयू नदी के किनारे गांव में बाढ़ के पानी का मडराने लगा खतरा

विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने स्वागत करते हुए कहा कि माता जानकी की जन्मभूमि अयोध्या वासियों के लिए श्रीराम जन्मभूमि की भांति ही पूज्य और पवित्र है। प्रेम और अपनत्व से परिपूर्ण पधारे भक्त भी हमारे लिए पूज्य है। जानकी भक्तों की इस मांग का समर्थन किया कि ट्रेन चलाए जाने से धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध जहा मजबूत होगा वही तीर्थाटन को भी बल मिलेगा। स्थानीय सासंद लल्लू सिंह के साथ ही रेल मंत्री को भी इससे अवगत कराया जायेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya