अरोपी विधायक सेंगर को फांसी देने की मांग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गांधी पार्क में उपवास पर बैठे कांग्रेसी

  • उन्नाव रेप काण्ड को लेकर कांग्रेसियों ने किया उपवास


अयोध्या। उन्नाव रेप पीड़ित महिला के साथ जानबूझकर की गई निर्दयता पूर्वक कार एक्सीडेंट के खिलाफ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी देने की मांग को लेकर जनपद अयोध्या के जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक उपवास रख विधायक को फांसी की सजा देने की मांग की! जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया उपवास स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ता तख्ती पर कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी दो का नारा लिखे थे ,उपवास स्थल पर उपवास शुरू होने से पूर्व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अपराधियों के सामने घुटने टेक चुकी है !कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को अपराधियों के सामने कठपुतली बताया और कहा आज पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है ! महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भाजपा नीत सरकार में हत्या और बलात्कार का कीर्तिमान स्थापित हो चुका है ,और सरकार उसे रोकने में नाकाम है ,उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तुरंत इस्तीफा देने की मांग किया ! उपवास करने वाले प्रमुख लोगों में एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ, बृजेश सिंह चैहान ,महेश वर्मा ,शैलेंद्र मणि पांडे ,मजदूर नेता एसपी चैबे ,प्रवीण श्रीवास्तव ,फलावर नकवी ,दिनेश सिंह, दिनेश शुक्ला ,वेद सिंह कमल ,उमेश उपाध्याय ,अकील अंसारी ,युवक कांग्रेस के करन त्रिपाठी,मुज्तबा खान,जिला अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, महिला कांग्रेस की सविता यादव,मोहम्मद आरिफ ,बिलाल अंसारी ,पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मंसाराम यादव ,दलित प्रकोष्ठ के राम सागर रावत,सेवादल के बसंत मिश्रा, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सैनिक ,ब्लॉक अध्यक्ष गण क्रम सा- अनिल तिवारी ,अंबरीश कौशल ,अनिल कुमार सिंह ,मृत्युंजय श्रीवास्तव, डॉ विनोद गुप्ता ,कर्म राज यादव ,राकेश मौर्य ,लाल मोहम्मद ,राकेश यादव ,प्रदीप कोरी, प्रभात शर्मा ,चंद्रपाल चतुर्वेदी, मुख्तार अहमद ,सुधीर प्रदीप ,दुष्यंत कुमार दुबे ,सोनावती ,खुशबू बानो, राकेश गुप्ता ,जफर हसन, सुखदेव सिंह ,नंदू भाई ,शिव बहादुर दुबे ,शैलेंद्र पांडे , रंजीत सोनकर,राजदेव बर्मा ,आशीष गुप्ता ,विजय पांडे ,घनश्याम तिवारी ,गजराज वर्मा आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे !

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya