विपक्षी सांसदों के निलम्बन को तत्काल बहाल करने की मांग

by Next Khabar Team
3 minutes read
A+A-
Reset

-लोकसभा व राज्य सभा से निलम्बित 142 सदस्यों की बहाली को लेकर सपा, आप, रालोद व भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा चार सूत्रीय ज्ञापन


अयोध्या। समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल व भीम आर्मी द्वारा संयुक्त रूप से लोकसभा व राज्य सभा से निलम्बित 142 सदस्यों की बहाली व लोकतंत्र की रक्षा हेतु प्रेस क्लब फैजाबाद से कचेहरी तक मार्च करते हुए कचेहरी गेट पर धरना दिया गया। इन सभी पार्टियों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित 04 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है लोकतंत्र व देश सुरक्षित नहीं रह गया है। संसद में सभी विपक्षी दलों के सांसदों को अपनी बात सदन के पटल पर रखने नहीं दिया जा रहा है। बिना किसी नियम व कानून के सांसदों को निलम्बित किया जा रहा है जो अलोकतांत्रिक है। 2024 में निश्चित रूप से गठबन्धन की सरकार आना तय है।

जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्यों का निर्वाह नहीं कर रही है। संविधान में जनता को व विपक्षी दलों को अपनी बात रखने व धरना प्रदर्शन की आजादी है। किन्तु भाजपा सरकार विपक्षी पार्टियों को शान्तिपूर्वक ढंग से धरना प्रदर्शन करने नहीं दे रही है और सरकार के इशारे पर विपक्षी नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमें कायम किये जा रहे हैं। पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय ने कहा कि जिन विपक्षी सांसदों को निलम्बित किया गया है उनको तत्काल बहाल किया जाय नहीं तो समाजवादी पार्टी अपने गठबन्धन साथियों के साथ सड़क पर आकर धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार को घेरने का काम करेगी। विधायक अभय सिंह ने कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को शासन सत्ता से बाहर करने के लिए आप सभी लोग जनता के बीच में जाइए जनता पूरी तरीके से भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का मन बना चुकी है। इस बार इण्डिया गठबन्धन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का जा रही हैं।

इसे भी पढ़े  जिससे सनातन धर्म का गौरव बढ़ता हो, सपा को उससे होती है पीड़ा : योगी आदित्यनाथ

बीकापुर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी मो0 फिरोज खान गब्बर ने कहा कि पार्टी का संगठन भाजपा को पूरी तरह से शिकस्त देने के लिए मन बना चुका है। 2024 में गठबन्धन प्रत्याशी की जीत निश्चित है। पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भाजपा की गलत नीतियों से लोकतंत्र की बहाली के लिये संघर्ष कर रहे हैं। जब से भाजपा सरकार आई है न तो देश सुरक्षित है और न ही देश का संविधान सुरक्षित है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा को अपने मकसद में सफल नहीं होने देंगे। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि हम सभी गठबन्धन के साथी आपस में तालमेल करके चुनाव लड़ेगे व भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे। महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा को हराने के लिए चुनाव का इन्तजार कर रहे हैं। पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्षों के कोख से निकली हुई पार्टी है।

समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता संघर्ष करते हुए आने वाले चुनाव में भाजपा को हराने का काम करेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव बख्तियार खान, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, लोकदल के विश्वेश्वर नाथ मिश्रा, बलराम मौर्या, अनूप सिंह, कुलभूषण साहू, एजाज अहमद, जेपी यादव, ओपी पासवान, रामजी पाल, शावेज जाफरी, अंसार अहमद, मोहम्मद अली, सूर्यभान यादव, राजनाथ यादव, रामलहू यादव, जयसिंह यादव, सियाराम निषाद, विद्याभूषण, रिजवान रसूल, इन्द्रपाल यादव, आजाद सिंह, जगत नारायण यादव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अनस खान, बृज कुमार, अजय कुमार वर्मा, केके पटेल, श्रीचन्द यादव, राकेश कुमार, रक्षाराम यादव, सरोज यादव, दातादीन यादव, शिवशंकर, रोली यादव, अवधेश सिंह, अम्बुज निधि, महेन्द्र शुक्ला, शिवकुमार, विशाल यादव, वीरेन्द्र कुमार, विजय यादव, शक्ति जायसवाल, जगन्नाथ यादव, शोएब खान, ध्रुव गुप्ता, नागेश्वर नाथ कोरी, धर्मेन्द्र कुमार, राजित राम रावत, रामचन्द रावत, अशोक यादव, शिवांशु तिवारी, विन्देश्वरी यादव, सिकन्दर चौधरी, त्रिभुवन प्रजापति आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : अंतिम दिन तक भाजपा-सपा में रहेगा घमासान

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya