सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा दोनों सदनों के 142 सांसदों को निलंबित करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगवाई में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन हेतु निकले तथा रास्ते में जिला अस्पताल के पास पुलिस प्रशासन ने उन्हें जबरन रोका

। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अप्रत्याशित हमले करते हुए दोनों सदनों से 142 सांसदों को निलंबित कर दिया। सरकार का यह कृत्य हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या और हमारी संसद को लोकतंत्र के कब्रिस्तान में बदलने का प्रयास है। केंद्र सरकार बढ़ रहे कर्ज , महंगाई तथा बेरोजगारी पर बात करने से कतराती है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा यह प्रदर्शन सांसदों के निलंबन तथा हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के निर्मम हनन के लिए सामूहिक तिरस्कार प्रदर्शित करने के लिए किया गया।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा केंद्र में बैठी सरकार तानाशाह हो गई है और वह अपने विरोध में उठी हर आवाज को दबाना चाहती है। सरकार हमारे देश की लोकतांत्रिक आत्मा को कुचलना का प्रयास कर रही है जिसका कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रेनू राय, उमेश उपाध्याय, संजय तिवारी , रामेंद्र त्रिपाठी,सबिता यादव, राहुल तिवारी, अशोक कनौजिया, प्रवीण श्रीवास्तव ,मनीष सिंह, चंचल सोनकर, रामसागर रावत, शैलेंद्र रावत, मोहम्मद आरिफ, पंकज सिंह ,अशोक राय , चांद , हौसला कोरी, यासीन, प्रेम पांडे ,उषा कोरी ,सुमन, शीला, सुशीला रोहित यादव आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya