सोमनाथ मंदिर गुजरात के ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा अयोध्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-8 पुण्य स्थानों से भरे हुए कलशों व 3.5 करोड़ राम नाम जप के ताम्र पत्र व सोमगंगा जल को श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष को सौपा

अयोध्या। सोमनाथ मंदिर गुजरात के ट्रस्ट का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को अयोध्या पहुंचा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर 8 पुण्य स्थानों से भरे हुए कलशों व 3.5 करोड़ राम नाम जप के ताम्र पत्र तथा सोमगंगा जल को श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सौपा।

ट्रस्ट के सदस्य व सोमनाथ मंदिर के पीआरओ ध्रुव जोशी ने बताया कि सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। उन्होनें 30 अक्टूबर 2023 को राम नाम लिखने के अभियान की शुरूवात की थी। अभियान में 1.5 करोड़ रामनाम लेखन का लक्ष्य था। राम भक्तों ने लक्ष्य से अधिक 3.5 करोड़ नाम का लेखन किया। जिस विषय पर चांदी व र्स्वण अक्षरों से बनाया गया स्मृति चिन्ह व ताम्र पत्र आज यहां राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा गया है। सोमनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद का जल पावित्रीकरण के लिए सौपां गया है।

आदित्य प्रभास, जल प्रभास, सूर्य कुण्ड, ब्रह्मकुण्ड, विष्णु कुण्ड, गौरी कुण्ड, रत्नाकर सहित त्रिवेणी संगम जो हिरण्य, कपिला तथा सरस्वती नदियों का संगम है का जल कलशों में भर कर पूजन कार्य के लिए ट्रस्ट को दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में ट्रस्ट के ईओ दिलीप चावड़ा, पुजारी कुनाल भाई कपिड़या, जीतू पुरी गोस्वामी शामिल हैं। इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह व विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा मौजूद रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya