फैक्ट्री में फिसलकर गिरा मजदूर, मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र स्थित लिम्का फैक्ट्री में कार्यरत एक मजदूर की अचानक फिसलकर गिरने से मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मूल रूप से श्रावस्ती जनपद के भिनगा थाना क्षेत्र स्थित पतिजिया गांव का रहने वाला 27 वर्षीय दाऊद पुत्र अनवर अहमद यहां पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हाईवे के बगल स्थित लिम्का फैक्ट्री में काम करता था।

फैक्ट्री परिसर में ही वह पैर फिसलने के चलते गिर पड़ा। साथ ही काम कर रहे साथी मजदूर शारुख ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशुतोष प्रताप सिंह ने परीक्षण के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।

इसे भी पढ़े  धरती का भगवान भी होता है हैरान-परेशान : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya