नाच-गाकर महिलाओं ने अनूठे अंदाज में निकाली कांवड़ यात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मातृशक्ति द्वारा निकाली गई कांवड़ यात्रा आकर्षण का रही केन्द्र

गोसाईगंज। नगर संस्थापक बाबा श्री हिंक्षा राम भारती कांवर सेवा समिति की अध्यक्ष संध्या गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं का जत्था सावन के शुक्रवार सुबह 5:00 बजे श्रृंगी ऋषि आश्रम से हर हर महादेव और बोल बंम के भक्तिमय स्वर के गूंजते धूूून पूजा अर्चना के बाद काविड़यों ने कांवड़ में जल भरा और मंदिरों में पहुंचकर आस्था भाव से जलाभिषेक किया। सैकड़ों महिलाओं द्वारा कांवड यात्रा जिन मार्गों से निकली उधर का माहौल धर्म मय हो गया। भक्ति में महिला कांवडि़यों ने झूमकर नृत्य किया तो बोल बम के लय में राहगीरों ने भी स्वर मिलाते हुए जयघोष किया। मातृशक्ति द्वारा निकाली गई कांवड़ यात्रा आकर्षण का केन्द्र रही।
बाबा श्री हिंक्षा राम भारती के शिवालय पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक किया। मन्दिर पर पहुंचने वाली महिलाओं को आदर्श रामायण मंडल द्वारा स्वागत एवं हलुआ कचौड़ी चना का प्रसाद वितरित किया गया कांवर सेवा समिति की अध्यक्ष संध्या गुप्ता ने बताया की यह चौथा साल है कभी हम सब दस की संख्या में जा रही थी  आज हम सैकड़ों की संख्या में जल ला रहे हैं समिति की महामंत्री अंजू सेठ ने कहा अगली बार और भी महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा कांवर लेकर चल रही महिलाओं में सुमन किरन सुनीता डाली गीता ज्योती रूपा उषा कुशुम गोमती सिमरन रोज नेहा नैन्सी पूडिमा कोमल रागिनी आदि मन्दिर समिति के अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता ने अपने सभी पदाधिकारियों के अवधेश सेठ सुरेश सेठ बल्लू बरनवाल राम जी राम अगियार अशोक दत्ता जी श्याम जी सुमित गुप्ता नन्हकू  आदि लोग सेवा में लगे रहे एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया।
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya