‘स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते’ नारे के साथ आयोजित होगा दलित गौरव संवाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-लोकसभा महासमर 2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस

अयोध्या। लोकसभा महासमर 2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने एक तरफ जातीय जनगणना की पुरजोर वकालत कर इस वर्ग को अपने पाले में करने की कवायद शुरू की है। वहीं अपने पुराने परंपरागत दलित वर्ग पर डोरे डालने की रणनीति पर कार्य शुरू किया है। गोरखपुर में आयोजित पूर्वांचल के 12 जनपदों की संगठनात्मक बैठक से वापस लौटने के बाद जिला कांग्रेस पार्टी ने “स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते“ नारे के साथ प्रत्येक गांव में “दलित गौरव संवाद संवाद“ आयोजित करने की घोषणा की है।

बुधवार को पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता गुरुवार से 26 नवंबर संविधान दिवस तक जनपद के प्रत्येक विधानसभा के 20 दलित बाहुल्य गांव में जाकर मांग पत्र भरवाएएंगे और रात्रि में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिस्मने उस क्षेत्र के गणमान्य नागरिक को भी आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 500 दलितों से अधिकार मांग पत्र भरवाने का लक्ष्य तय किया गया है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने बताया कि महानगर क्षेत्र के दलित बाहुल्य बस्तियों में इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस दौरान जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम,उमेश उपाध्याय,शत्रुघन यादव मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पॉलिटेक्निक की 177 छात्राओं को वितरित किया गया टेबलेट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya