पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। NH 330 A रायबरेली हाईवे पर मंगलवार को कैंट थाना क्षेत्र के मऊ शिवाला बाजार के निकट एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार इंटर के छात्र को टक्कर मर दी। हादसे में छात्र पिकप में फंसकर 200 मीटर दूरी तक घसीट उठा। स्थानीय लोगों ने पिकप को पकड़ पुलिस के हवाले किया है।

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां मजरे पहली का पुरवा निवासी पवन कुमार का 14 वर्षीय बेटा लकी कोचिंग पढ़ने के लिए साइकिल से अयोध्या शहर की ओर जा रहा था। मऊ शिवाला बाजार पार करते ही‌ मिल्कीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने साईकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद साइकील समेत छात्र पिकअप में फंस गया और करीब 200 मीटर दूरी तक घिसट गया।

कैंट थाना प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाए जाने पर डाक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पिकअप समेत चालक को कब्जे में लिया गया। पीएम करवाया गया है,शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) अयोध्या के छात्र JEE Advanced 2026 में हुए क्वालिफ़ाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya