अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने 12 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार करने वाले उसके मामा विनोद कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दिया है। कोतवाली नगर में 27 जुलाई को दी गयी तहरीर के आधार पर पीड़िता के मामा के खिलाफ मु.अ.सं. 602/19 आईपीसी की धारा 276 व पाक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नितीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विवेचना शुरू की गयी। मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त विनोद कुमार जायसवाल पुत्र जगराम जायसवाल निवासी महंगी का पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा हाल मुकाम तिलकराम का घर मौर्या का ट्यूबेल वजीरगंज थाना कोतवाली नगर को देवकाली मनूचा तिराहा के पास गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
101
previous post