समाज सेवियों की पहल पर सीएचसी को जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-निर्माण कार्य शुरू होने से पैरवीकारों ने जताई खुशी

सोहावल-अयोध्या। सुचित्तागंज रेलवे फाटक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण कार्य की अंततोगत्वा शुरुआत हो गई है। लंबे समय से बदहाल पड़ी इस सड़क को लेकर क्षेत्रीय समाज सेवियों द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही थी।बताया जाता है कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गयी थी कि मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।

यह मार्ग रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी मुख्य रास्ता है। जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता रहता है। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस संचालन में भी परेशानी आ रही थी।पिछले महीने समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता लाल मोहम्मद, एडवोकेट दीपक सिंह, अभिषेक सिंह टिंकू और किसान नेता फरीद अहमद ने सड़क की दुर्दशा को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। उनके प्रयास के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य शुरू करवाया है।

सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा कराया जायेगा। जिससे आगामी दिनों में इस सड़क पर मरीजों और राहगीरों को राहत मिलने का आसार नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़े  हाइवे पर ट्रक के चालक और खलासी की फ़िल्मी स्टाइल में पिटाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya