खाद के दामों में वृद्धि का कांग्रेसियों ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-किसानों का हितेषी होने का भाजपा का दावा झूठा : राजेन्द्र प्रताप सिंह

अयोध्या। खाद के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव तथा महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा डीएपी खाद की कमी के चलते हमारे अन्नदाता परेशान हैं साथ ही सरकार द्वारा डीएपी के दामों में वृद्धि कर दी गयी है, जिससे इस महंगाई में उनके के सामने कई प्रकार की दिक्कतें आ रही है।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहती है। सत्तासीन सरकार को डीएपी की कमी दूर करने एवं उसके दामों में की गयी इस वृद्धि को अविलंब वापस लेना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा किसानों के हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार उन्हें गेहूं बुवाई के सीजन में खाद नहीं दे पा रही है और ऊपर से डीएपी खाद का दाम भी बढ़ा दिया जो निंदनीय है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम के अनुसार कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पीसीसी सदस्य उग्र सेन मिश्रा , व्यापारी नेता कविंद्र साहनी,राम अवध, राम सागर रावत, कविंद्र साहनी, बसन्त मिश्रा ,चंचल सोनकर, अब्दुल हकीम ,जनार्दन मिश्रा, अशोक राय ,प्रेम पांडे रोहित यादव, अब्दुल हकीम, रितिक यादव, राजन यादव,शकील रहमान, श्रवण यादव आदि मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya