कांग्रेसियों ने मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पंडित नेहरू राजनीति के साथ-साथ एक समृद्ध चिंतक और साहित्यकार भी थे : राजेन्द्र प्रताप सिंह

अयोध्या। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद 17 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में भारतवर्ष की सेवा की और आधुनिक भारत की नींव रखी। पंडित जवाहर लाल नेहरू एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले प्रधान मंत्री थे। आजादी से पहले और आजादी के बाद भी उन्हें भारतीय राजनीति में एक केंद्रीय योद्धा माना जाता था।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पंडित नेहरू राजनीति के साथ-साथ एक समृद्ध चिंतक और साहित्यकार भी थे। कोमल हृदय के पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से विशेष लगाव रखते थे।  जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा पंडित नेहरू ने दूरदर्शी राजनेता के रूप में आजादी के बाद के भारत की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक विकास की नींव रखी। उन्होंने गुट निरपेक्षता की नीति और पंचशील के सिद्धांतों के साथ विश्व समुदाय में भारत की भूमिका के संबंध में एक स्पष्ट दिशा भी प्रदान की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, विजय पांडे ,बृजेश रावत, उमेश उपाध्याय ,प्रेम पांडे, वृजेश रावत, प्रणव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  विवाद में जानलेवा हमला,एक ही परिवार के चार घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya