कांग्रेसियों ने मनाई हार्डीकर की 44वीं पुण्यतिथि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई के निर्देश पर पूर्व में माह के अंतिम रविवार को चलाए जा रहे ध्वजवंदन कार्यक्रम अंतर्गत फैजाबाद कांग्रेस सेवादल द्वारा रिकाबगंज में ध्वजवंदन कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में सेवा दल के संस्थापक स्व. डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की 44वीं पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम उनके चित्र पर फैजाबाद कांग्रेस जनों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला सेवादल मुख्य संगठक हरे कृष्ण गुप्ता व संचालन जिला अतिरिक्त मुख्य संगठक संजय वर्मा ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,महानगर महिला सेवादल मुख्य संगठक खुशबू बानो,युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष करन त्रिपाठी,पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष मंसाराम यादव ने कहा प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री हार्डीकर एक महान विचारक होने के साथ-साथ अपने समय के ख्यातिलब्ध पत्रकार थे 1923 में सेवा दल की स्थापना की तथा स्वयंसेवकों को अनुशासित सिपाही के रूप में तैयार किया इसी सेवादल के स्वयंसेवक अंग्रेजो के खिलाफ स्वतंत्र आंदोलन में कांग्रेस के कवच बन गए थे। जिला सेवादल मुख्य संगठक हरेकृष्ण गुप्ता महिला, अतिरिक्त मुख्य संगठक संजय वर्मा, महानगर सेवादल उपाध्यक्ष अंजू सोनकर ने कहा उपस्थित कांग्रेस जनों से डॉ सुब्बाराव के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए सेवादल को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रमुख रुप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,अयोध्या सेवादल मुख्य संगठक शिव कुमार गुप्ता,वाजिद अली शाह,भाग्यवती देवी,विजय रावत,भीम सोनकर,आरती गुप्ता,विनोद गुप्ता,रोहित,प्रमोद गुप्ता,मोहित आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya