फैजाबाद। महान शिक्षाविद प्रख्यात स्वतंत्रा सेनानी,देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की 130वीं जयंती पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में महानगर कांग्रेस प्रभारी सुनील पाठक की अध्यक्षता व पीसीसी सदस्य व महानगर प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ के संचालन में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उक्त अवसर पर अ.भा. कांग्रेस के सदस्य प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा मौलाना अबुल कलाम आजाद का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान था वह हिंदू मुस्लिम एकता के लिए कार्य किए और महात्मा गांधी के सिद्धांतों का समर्थन करते रहे एवं बहुत ही कम उम्र में सन 1923 1 में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। पूर्व प्रदेश सचिव इकबाल मुस्तफा,पीसीसी सदस्य शिव पूजन पांडेय ने कहा मौलाना साहब स्वतंत्रता सेनानी के साथ कवि लेखक व पत्रकार भी थे उन्होंने देश की आजादी के लिए 3 साल की जेल काटी उनके बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज के लिए काम करने का संकल्प आज हम उनके जयंती के अवसर पर लेते हैं। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चैहान,पूर्व विधायक माधव प्रसाद,युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष करन त्रिपाठी,पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मंशा राम यादव,कवीन्द्र साहनी,मुस्लिम शेख,धर्मेंद्र सिंह फास्टर सेवादल के संजय वर्मा,मोहम्मद इश्तियाक सलमानी,मोहम्मद आरिफ,सैनिक प्रकोष्ठ के सुरेंद्र सैनिक,डॉ विनोद गुप्ता,वीरेंद्र सैनी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
कांग्रेसियों ने मनाई अबुल कलाम आजाद की 130वीं जयंती
8
previous post