राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने निकला विरोध मार्च

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कहा-मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच को धोने और शुद्धीकरण करने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए

अयोध्या। जिला तथा महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय, कमला नेहरू भवन से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर के विरोध में विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क की ओर जा रहा था। रास्ते में ही प्रशासन द्वारा जबरन मार्च को रोका गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

कांग्रेस नेताओं की मांग थी कि राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर तत्काल वापस ली जाए तथा मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच को धोने और शुद्धीकरण करने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने देश के सामने छुआछूत जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे को उठाया। यदि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है तो मल्लिकार्जुन खड़गेजी के मंच को धोने और शुद्धीकरण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? हमारी मांग स्पष्ट है राहुल गांधी जी के खिलाफ एफआईआर वापस ली जाए और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा असल मुद्दा केवल राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर का नहीं है, बल्कि सवाल यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के मंच को धोने और उसका शुद्धीकरण करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की गई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी ने इसी कथित शुद्धीकरण की घटना को छुआछूत के मुद्दे से जोड़कर उठाया था और उसके बाद उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। दुर्भावना में दर्ज की गई एफ आई आर तुरंत वापस ली जाए।

इसे भी पढ़े  बाइक सवार किशोर की मौत, रामपथ पर हुआ हादसा

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र में विश्वास करती है। राहुल गांधी जी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाना चाहिए। साथ ही, मल्लिकार्जुन खड़गे जी के मंच को धोने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि कानून सभी के लिए समान है। पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा तथा पीसीसी सदस्य राम अवध पासी ने कहा राहुल गांधी जी ने जिस सामाजिक भेदभाव के मुद्दे को उठाया, उसी को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस की मांग है कि एफआईआर वापस ली जाए और मंच को धोने तथा शुद्धीकरण करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामसागर रावत तथा जिला महासचिव बृजेश रावत ने कहा मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच को धोने की घटना ने सामाजिक भेदभाव से जुड़े गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने इसी मुद्दे को उठाया, लेकिन उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर दी गई। कांग्रेस मांग करती है कि राहुल गांधी जी के विरुद्ध एफआईआर वापस ली जाए तथा मंच को धोने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय, सेवादल महानगर अध्यक्ष वसंतमिश्रा, अशोक कनौजिया, हरजीत सिंह सलूजा, सुरेंद्र सिंह सैनिक, राज प्रताप सिंह, जिओ हैदर, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, कवींद्र साहनी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर, डॉ विनोद गुप्ता ,उमेश उपाध्याय धर्मेंद्र सिंह फास्टर, अश्वनी सिंह मधुर, धीरेंद्र सिंह बबलू, रामानंद शर्मा, असद अहमद, अशोक कुमार शर्मा, कल्लू शर्मा, इरफान अहमद शोएब श्याम करण वर्मा आनंद आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya