कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की एसपीजी सुरक्षा बहाल कराने की मांग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कांग्रेससियों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा

अयोध्या। भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नगर को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी व श्रीमती प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा बहाल की जाए।
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने कहा कि वर्तमान सरकार ईर्ष्या, द्वेष एवं बदले की राजनीति करते हुए एसपीजी सुरक्षा वापस ली है। जिस परिवार के 2 सदस्यों ने जो कि इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री भी रहे, उनकी हत्या आतंकवादी तत्वों द्वारा कर दी गई थी। जिसके उपरांत नेहरू गांधी परिवार की सुरक्षा के लिए विशेष प्रस्ताव प्राप्त कर एसपीजी मुहैया कराई गई थी। जिसे वर्तमान सरकार ने बदले एवं द्वेष की भावना से वापस ले लिया है। जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने सरकार के इस कदम की भर्त्सना करते हुए कहा कि सरकार हमारे नेताओं की सुरक्षा ध्यान में रखकर उनको एसपीजी सुरक्षा पुनः प्रदान करे।
जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव शिवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि युवा कांग्रेस इस मुद्दे पर पूरे देश के कोने कोने में प्रदर्शन कर रहा है। एनएसयूआई नेता शैलेश शुक्ला, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष बिलाल अंसारी, उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला महासचिव दीपांशु तिवारी, गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष राजदेव वर्मा, रुदौली विधानसभा अध्यक्ष राम आशीष तिवारी, मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष अमरनाथ पांडे, जिला महासचिव विजय पाण्डेय, सेवादल जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण गुप्ता, शोभित शुक्ला, सावन शर्मा, अनुभव जायसवाल, शिवा यादव, शुभम तिवारी, सैयद फ़ज़ले अली, अरविंद यादव, आशीष यादव, रवि गुप्ता समेत अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya