शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, अर्पित की श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– “ऑपरेशन सिंदूर“ जैसे भावनात्मक और सैन्य मुद्दों का दुरुपयोग कर रही है भाजपा : अजय राय

अयोध्या। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को वीर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के ग्राम मझवा गद्दोपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शशांक तिवारी सिक्किम में देश सेवा के दौरान शहीद हो गए थे।

अजय राय ने उनके पैतृक निवास पर पहुँचकर परिवारजनों से भेंट की और शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि “देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।“ इसके उपरांत अजय राय ने ब्लॉक मवई अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा पहुँचकर स्वर्गीय तालुकदार अकील खान के निधन पर उनके घर जाकर शोक जताया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए “ऑपरेशन सिंदूर“ जैसे भावनात्मक और सैन्य मुद्दों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का एजेंडा लोगों को बांटने और नफरत फैलाने का है, जबकि कांग्रेस का उद्देश्य हर वर्ग को न्याय और सम्मान दिलाना है। अजय राय ने कहा कि आज घर-घर भाजपा जिस सिंदूर के माध्यम से राजनीति कर रही है, वह महिलाओं की आस्था और गरिमा का अपमान है।

कांग्रेस पार्टी ऐसी राजनीति का विरोध करती है और देशवासियों से अपील करती है कि वे भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट हों। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, , पीसीसी सदस्यउग्रसेन मिश्रा , महानगर प्रभारी अब्दुल्ला शेर खान,सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह, आसिफ मुन्ना रुदौली, अशोक कनौजिया,बृजेश रावत,हरे कृष्ण गुप्ता, संजय वर्मा, अश्वनी सिंह मधुर,युवा अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ,पीसीसी सदस्य संजय तिवारी ,अशोक कुमार राय ,धर्मेंद्र सिंह, रामकरण कोरी,धीरेंद्र सिंह बबलू ,जनार्दन मिश्रा ,विकास सिंह बंटी, शैलेंद्र मणि पांडे, अवधेश तिवारी, रामचरित्र मौर्य, राहुल मौर्य, आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya