विनेश फोगाट पर बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर भड़की कांग्रेस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दी चुनौती : हरियाणा आकर भाजपा का करें प्रचार, दिखाएं अपनी शक्ति

अयोध्या। एथलीट विनेश फोगट के राजनीतिक में आते ही कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह हमलावर हो गए हैं। जिस पर कांग्रेस नेताओं ने आड़े हाथों लिया है। विनेश फोगट हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जयकरण वर्मा ने पूर्व सांसद को सुनाई खरी खरी

कांग्रेस के महासचिव जयकरण वर्मा ने सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर जमकर भड़ास निकाली। चुनौती दी है कि हरियाणा आकर भाजपा का प्रचार करें, अपनी शक्ति दिखाएं व जीत दर्ज कराएं।

कहा कि विनेश फोगाट जो हमारे तिरंगे के लिए लड़ने का काम करती हैं। बृजभूषण शरण सिंह का बयान आया था कि अगर ओलंपिक में मेडल नहीं आया तो बृजभूषण शरण सिंह को खुशी होती है। क्या देश के लिए मेडल लाना गलत है। जो देश का तिरंगा ऊंचा करती है, उस पर बृजभूषण शरण सिंह का बयान शर्मनाक है। बयान पर उन्हें शर्म आनी चाहिए। उनका दिया गया बयान क्या देश के खिलाफ नहीं है। क्या यह बीजेपी का बयान माना जाए। क्या यह देशद्रोह के श्रेणी में नहीं आता है।

यह भी बात सामने आ रही है कि बृज भूषण शरण सिंह हरियाणा में जाकर देश की बेटी को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे। तो मैं भी कांग्रेस का प्रदेश सचिव बृजभूषण शरण सिंह को हरियाणा में आने का आमंत्रण भेजता हूं। आप लोगों के माध्यम से उनको आमंत्रण दे रहा हूं कि वह आएं और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करें। हरियाणा चुनाव में भाजपा के अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच साझा करें। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं अगर उनको 20 सीटे हरियाणा में मिलने वाली होगी दो सीट भी भारतीय जनता पार्टी को नसीब नहीं होगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya