कांग्रेस की विचारधारा जन आकांक्षाओं के अनुरूप: डॉ. निर्मल खत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कांग्रेस प्रत्याशी डा. निर्मल खत्री 10 को करेंगे नामांकन

अयोध्या। कांग्रेस की विचारधारा एवं कार्यशैली जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास एवं प्रगति की है ,इसी के बदौलत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहचान क्षेत्र में अलग जानी पहचानी जाती है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ निर्मल खत्री ने महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं ,श्री खत्री ने कहा पिछले दिनों प्रियंका जी के आगमन पर निश्चित ही कांग्रेस को ताकत मिली और वह ताकत आप सबके मेहनत और एकजुटता के बदौलत हासिल हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने संचालन महानगर महासचिव संतोष तिवारी ने किया। कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया बैठक में 10 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी डॉ निर्मल खत्री के नामांकन को सफल बनाने की चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा महानगर कार्यकर्ता जगह-जगह से लोगों को एकत्रित कर जलूस के शक्ल में नामांकन स्थल गुलाब बाड़ी पहुंचे ,उन्होंने फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों को अपने अपने पदाधिकारियों के साथ समूह में नामांकन स्थल पहुंचने को कहा। प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार बैठक में उपस्थित लोगों में पूर्व विधायक माधव प्रसाद ,प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ,एआईसीसी सदस्य के के सिन्हा, नाजिम हुसैन, उग्रसेन मिश्रा महानगर प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, अकबर अली मेजर ,दिनेश सिंह ,अखिलेश तिवारी शास्त्री ,सुनील कृष्ण गौतम, गौरव तिवारी वीरू, महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद दानिश जिया, पार्षद संजय पांडे ,मनसूर खां, श्रीनिवास शास्त्री पोद्दार ,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मनसा राम यादव, वेद सिंह कमल ,रामानुज तिवारी ,अनिल शर्मा नीलम ,केसरी कुमार मिश्रा, गणेश दत्त पांडे ,जय मंगल दास, डी एन वर्मा ,अंजनी कुमार सिन्हा ,मोहम्मद नौशाद, वंशीधर दुबे ,मोहम्मद बशीर घोसी, रामकेवल निषाद ,वासुदेव निषाद ,युवक कांग्रेस के उम्र मुस्तफा ,महानगर अध्यक्ष करण त्रिपाठी ,राकेश तिवारी ,बिलाल अंसारी, आरिफ आब्दी ,संतोष कुमार गौड़ ,जफर हसन ,रामजी साहू ,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मधु पाठक, सविता यादव ,शालनी पांडे, सेवादल के संजय वर्मा, बसंत मिश्रा, खुशबू बानो द्वारका पांडे आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya